दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में ऑक्सीजन का स्टॉक खत्म, कई मरीजों की जान खतरे में

दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में ऑक्सीजन का स्टॉक खत्म, कई मरीजों की जान खतरे में

अम्बुज यादव

कोरोना वायरस पूरे भारत में काफी तेजी से पैर पसार रहा है। पिछले साल कोरोना के पहले स्ट्रेन ने थोड़ा कम कहर बरपाया था लेकिन इस साल दूसरी लहर ने तो लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। एक दिन तकरीबन 2 लाख के ऊपर लोग इस वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। वहीं सैंकड़ों की संख्या में लोग इस खतरनाक महामारी से लड़ते हुए अपने प्राण त्याग दे रहे हैं। वहीं दूसरी लहर लोगों के फेफड़ों पर असर कर रही है, जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में तकलीफ होती है। ऐसे में लगातार बढ़ते मरीजों की संख्या की वजह से देश के अस्पतालों में ऑक्सीजन की भी कमी होने लगी है।

पढ़ें- अब 18+ की उम्र के लोगों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, जानिए आपको क्या करना होगा?

दिल्ली समेत पूरे हिन्दुस्तान में कोरोना फैल चुका है। लोग कोरोना टेस्ट कराने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद रिपोर्ट भी तीन दिन बाद आ रही है। यही नहीं लोगों को ना तो बेड मिल रहा है और ना ही ऑक्सीजन की सुविधा अस्पतालों द्वारा सही दी जा रही है। कई जगह ये हालात हैं कि एक बेड पर दो-दो मरीजों को रखा गया है। पूरे देश के सरकारों की नाकामी ये है कि लोगों को ना तो अस्पतालों में इलाज मिल पा रहा है और ना ही मरने के बाद शमशान में शांति मिल पा रही है।

इस वक्त दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल और चन्नन देवी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते कई मरीजों की जान खतरे में है। राजीव गांधी अस्पताल में तो सिर्फ दो घंटे का ऑक्सीजन बचा है। ऐसी स्थिति में दिल्ली कैसे कोरोना की जंग जितेगा ये तो केंद्र सरकार और राज्य सरकारें ही बता सकती है। या फिर दिल्ली वासियों को अब भगवान भरोसे ही छोड़ कर सरकारें मुंह मोड़ लेगीं?

इसे भी पढ़ें-

Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।